सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A presentation on the Greater Noida West Metro project will now be held at the Ministry.

Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना पर अब मंत्रालय में होगा प्रस्तुतिकरण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A presentation on the Greater Noida West Metro project will now be held at the Ministry.
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना पर अब मंत्रालय में होगा प्रस्तुतिकरण
Trending Videos

एनएमआरसी में शुरू हुई तैयारी, मार्च आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह में मिलेगी तारीख

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना का नया प्रस्ताव जो नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने तैयार किया है, उस पर मंत्रालय में मंथन शुरू हो गया है। आगे मंत्रालय में पूरे 17.345 किलोमीटर की जगह पर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक तक के रूट का प्रस्तुतिकरण होगा।
इसके संकेत हो गए हैं, जिसके बाद एनएमआरसी ने तैयारी शुरू कर दी है। यह प्रस्तुतिकरण आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में एनमएमआरसी के एमडी कृष्ण करुणेश देंगे। एमडी यह बताएंगे कि क्यों इस मेट्रो परियोजना की तत्काल में जरूरत है। मेट्रो के इस रूट पर कितने यात्री मिलने की संभावना है। स्टेशन जो प्रस्तावित किए गए हैं, उनके आस-पास आबादी या औद्योगिक क्षेत्र जिनसे यात्री संभावना है, इसकी जानकारी भी देनी होगी। फिर मंत्रालय की मंजूरी के बाद पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रस्तुतिकरण के लिए मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह में तारीख मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के पहले चरण में 7 स्टेशन शामिल हैं। एनएमआरसी ने किसान चौक तक 5 स्टेशन का कॉरीडोर बनाने का निर्णय लिया है। इस लिहाज से इस प्रस्ताव को अलग से मंत्रालय में भेजा गया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अगर आरआरटीएस के प्रस्तावित रूट को भी मंजूरी मिल जाती है तो इस 5 स्टेशन वाले सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक के मेट्रो रूट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये रूट आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा।
11 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक 17.345 किलोमीटर की बनी है। इस दूरी में 11 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। लंबे समय से इस परियोजना की मंजूरी का इंतजार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी कर रही है। इस रूट की लागत 2991 करोड़ रुपये अनुमानित है। डीपीआर को दूसरी बार एनएमआरसी बोर्ड के बाद नवंबर-2024 में यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी हुई है। मौजूदा समय में केंद्र की मंजूरी के लिए डीपीआर मंत्रालय में है। इसमें पहले चरण में 11 किलोमीटर और 7 स्टेशन सेक्टर-61, सेक्टर-70 ,सेक्टर-122, सेक्टर-123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इकोटेक, सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा है। बाकी सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-10 ,सेक्टर-12 नॉलेज पार्क-5 स्टेशन दूसरे चरण में बनने हैं। गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) रूट प्रस्तावित हुआ है। यह रूट भी ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक के पास से प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित नोएडा मेट्रो और रैपिड मेट्रो दोनों के ही रूट किसान चौक के आगे से एक साथ नॉलेज पार्क-5 तक जा रहे हैं।
वर्जन
हम इस पक्ष में हैं कि सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के बीच मेट्रो परियोजना शुरू हो। फिर ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक के आगे मेट्रो जाएगी या रैपिड रेल का संचालन होगा, इस पर मंत्रालय जो निर्णय लेगा वो प्रभावी होगा। -कृष्ण करुणेश, एमडी, एनएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed