सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A road will be constructed from Banjarpur village to the Kheda Daivat Temple.

Noida News: ग्राम बांजरपुर से खेड़ा दैवत मंदिर तक बनाई जाएगी सड़क

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
A road will be constructed from Banjarpur village to the Kheda Daivat Temple.
विज्ञापन
ग्राम बांजरपुर से खेड़ा दैवत मंदिर तक बनाई जाएगी सड़क
Trending Videos

विधायक की मौजूदगी में महिलाओं ने निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
ग्रामीणों ने फुट ओवर ब्रिज बनाने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम बांजरपुर से खेड़ा दैवत मंदिर तक 1.8 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। विधायक धीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में महिलाओं ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
ग्राम बांजरपुर से खेड़ा दैवत मंदिर तक 1.8 किलोमीटर सड़क उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग बना रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बांजरपुर, अलौदा, सड़कपुर व अन्य गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जेवर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम के विकास के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा में एयरपोर्ट के अलावा सेमीकंडक्टर, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस आदि की स्थापना से क्षेत्र में तीव्र गति से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के दौरान ग्रामीणों ने रेलवे ओवर ब्रिज के बराबर एक और ब्रिज बनाने की मांग की। इसके साथ खेरली नहर के अंदर पड़े मलबे को हटाने, स्नान घाट, यात्री शेड, शौचालय की भी मांग की। गांव के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कासना मार्ग का चौड़ीकरण होने जा रहा है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अरविंद पाल सिंह, ग्राम प्रधान मुनेंद्र सिंह, नगेंद्र प्रधान अलौदा, सुरेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed