सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A subsidy of Rs 544.38 lakh was received under the Chief Minister's Youth Self-Employment Scheme.

Noida News: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में मिली 544.38 लाख रुपये की सब्सिडी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
A subsidy of Rs 544.38 lakh was received under the Chief Minister's Youth Self-Employment Scheme.
विज्ञापन
इस वित्तीय वर्ष का 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, युवाओं को मिल रहा बड़ा सहारा
Trending Videos

फोटो
---



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 544.38 लाख रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, उक्त वित्तीय वर्ष में 587.75 लाख की सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे समय से पहले ही लगभग हासिल कर लिया गया।
जिला उद्योग केंद्र के सहायक उपायुक्त उद्योग श्रीवत्स ने बताया कि योजना के प्रति शहरवासियों, खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा इस योजना का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाए जाने और जागरूकता बढ़ने से लाभार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस योजना के तहत सरकार उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराती है, जबकि सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ भी मिलता है, जिससे उन्हें व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------



क्या है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रमुख सरकारी योजना है। इसके तहत सरकार बैंक के माध्यम से उद्योग (उत्पादन) क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और सर्विस सेक्टर में 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराती है। साथ ही, लाभार्थियों को सब्सिडी (अनुदान) भी दी जाती है, जिससे उन्हें पूरी राशि वापस नहीं करनी पड़ती और व्यवसाय शुरू करना आसान हो जाता है।
-----------------


कौन होते हैं इस योजना के पात्र

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक कम से कम 10वीं पास हो तथा बेरोजगार हो। इसके अलावा, उसके पास प्रस्तावित व्यवसाय से जुड़ी मूलभूत जानकारी,प्रशिक्षण और आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। सरकार की अधिकारिक वेबसाइट में 50 से ज्यादा उत्पादों के उद्योग शुरू करने के लिए ट्यूटोरियल वीडियो उपलब्ध हैं। इनके जरिए बताया जाता है कि कैसेे योजना का लाभ उठाकर मिलने वाले रूपयों की मदद से एक उद्योग संचालित किया जा सकता है और कैसे उसे भविष्य के लिए विकसित किया जाए।

------------
जिले के युवा सरकारी की योजना का लाभ उठाकर अपना उद्यम शुरू कर रहे हैं, इसके लाभार्थी तेजी से बढ़ रहे हैं।
-पंकज निर्वाण, उद्योग उपायुक्त, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed