{"_id":"699c1614d2cabb872208d8c1","slug":"a-video-of-the-naib-tehsildar-goes-viral-amid-controversy-over-the-installation-of-a-statue-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: 'क्या एजुकेशन है आपकी, नहीं लगेगी यहां मूर्ति', नायब तहसीलदार का लोगों को समझाते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 'क्या एजुकेशन है आपकी, नहीं लगेगी यहां मूर्ति', नायब तहसीलदार का लोगों को समझाते हुए वीडियो वायरल
ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया एक्स हंगामे का एक वीडियो सोशल पोस्ट किया गया है। दावा है कि यह वीडियो सेक्टर 50 स्थित महागुन मैपल का है। हालांकि, यह कब का वीडियो है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
लोगों को समाझाते हुए नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
क्या एजुकेशन है आपकी... नहीं लगेगी यहां मूर्ति। जब सभी की सहमति होगी, तब कुछ होगा, यह लोकतंत्र है। यह बात कहकर दादरी की नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने आसपास खडे एक दर्जन से ज्यादा निवासियों को चुप करा दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
दरअसल, सोशल मीडिया एक्स हंगामे का एक वीडियो सोशल पोस्ट किया गया है। दावा है कि यह वीडियो सेक्टर 50 स्थित महागुन मैपल का है। हालांकि, यह कब का वीडियो है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। वायरल वीडियो में देखा गया कि चबूतरे पर धार्मिक मूर्तियां रखी हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोगों में बहस चल रही है। उसी दौरान एक महिला सभी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हुए चुप करा देती हैं। इसमें महिला मंदिर की स्थापना को कानूनन तौर पर आदेश लेने के बाद ही स्थापित करने की बात कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असल में यह महिला गौतमबुद्ध नगर में दादरी की नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह हैं, जो स्थानीय थाना पुलिस की ओर से विवाद को शांत करने के आग्रह पर पहुंची थीं। हालांकि, इस मामले को लेकर जब एओए से बात करना का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। एक निवासी ने यह घटना होने की पुष्टि की है।
एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि सोसाइटी में निवासियों के बीच किसी बात को लेकर हंगामा हुआ था। स्थानीय थाना पुलिस से इस हंगामे को शांत कराने के लिए आग्रह किया गया था, जिसके बाद मौके पर नायब तहसीलदार पहुंची थीं, जहां उन्हें शांत कराया गया। सेक्टर 49 थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में सहमति हो गई है। जल्द ही वैकल्पिक स्थान पर मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन