सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was brutally murdered in Luksar; incident was captured on CCTV

ग्रेटर नोएडा: गोली मारी और चाकू से काटा गला, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या; दिल दहला देगा वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था।

A young man was brutally murdered in Luksar; incident was captured on CCTV
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos

आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर यह हमला किया गया है। वहीं फायरिंग की घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया सेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मृतक के परिजनों का कहना है कि नितिन नागर गांव लुक्सर का निवासी था। वह अपने घर से लगभग तीन घर दूर दुकान पर शैम्पू लेने गया था। नितिन पेशे से व्यवसायी था और पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था। तीन आरोपी ने उसे घेरकर सरेराह आरोपी गोली मारी और चाकू से गला काटा है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक एक गली में जा रहा है। उसके आगे एक बच्चा चल रहा है। फिर आरोपी उसे घर के जमीन पर गिराने के बाद गोली मारते है। वहीं, एक महिला जब उसे बचाने के लिए बाहर निकलती है तो एक आरोपी उसे बेखौफ होकर बंदूक दिखकर डराता है। इस कारण महिला ईंट मारकर आरोपियों को भगाने का प्रयास करती है। वहीं घटना के बाद परिजन में नाराजगी है। मृतक के परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निगरानी की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed