सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused in custody in case of woman being shot in Gaur Sundaram Society in Greater Noida

प्यार में खौफनाक कदम: ग्रेनो में कांस्टेबल की पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली...मौत; वजह आई सामने

माई सिटी रिपोर्टर,. ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Accused in custody in case of woman being shot in Gaur Sundaram Society in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से एक युवती ने खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। आरोप है कि दोनों के बीच पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ था। इस कारण युवती ने खुद को गोली मार ली। वहीं सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल आशीष दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में तैनात बताया जा रहा है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गौड़ सौंदयर्म निवासी एक युवती अपनी सहेली के साथ राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में पार्टी के लिए पहुंची थी। यहां पर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल आशीष और उसका दोस्त था। आरोप है कि युवती के सामने कांस्टेबल आशीष के मोबाइल पर उसकी तलाकशुदा पत्नी का फोन आ गया। इससे नाराज युवती ने कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में कांस्टेबल की ओर से उसे इलाज के लिए ग्रेनो वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि गुरुवार रात एक निजी अस्पताल से मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। युवती के शरीर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और घायल महिला के संबंध में जानकारी जुटाई। 

जांच में सामने आया कि महिला थाना बिसरख क्षेत्र की गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी की निवासी है। अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह उसे भर्ती कराकर बिना किसी को जानकारी दिए मौके से चला गया। चिकित्सकों द्वारा महिला की प्राथमिक जांच में गन शॉट इंजरी की पुष्टि की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की।

त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को कुछ ही समय में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। युवती सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed