{"_id":"69ac2d08644412a7470552bd","slug":"accused-of-shooting-bba-student-arrested-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4686-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीबीए के छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीबीए के छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीए के छात्र को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। भट्टा गांव में बीबीए के छात्र को गोली मारने के मुख्य आरोपी को दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।
भट्टा गांव निवासी आकाश बीबीए का छात्र है। उसके चचेरे भाई अचल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च की रात पड़ोस में रहने वाले अमित, सचिन समेत कुछ अन्य लोगों से विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष शिकायत दर्ज कराने दनकौर कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि शिकायत देकर लौटते समय गुस्साए आरोपी पक्ष ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आकाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अमित, सचिन और भूपेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में मुख्य आरोपी अमित घटना के बाद से फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos