{"_id":"69c28f52bd271790ad019aeb","slug":"accused-who-set-fire-to-vacant-hospital-over-rent-dispute-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90746-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किराये के विवाद में खाली अस्पताल में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किराये के विवाद में खाली अस्पताल में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के विवाद में खाली अस्पताल में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के श्री बालाजी अस्पताल के संचालक पर आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने किराये को लेकर हुए विवाद में खाली अस्पताल में आग लगाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
मुख्य आरोपी हापुड़ निवासी अनिरुद्ध चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अंकुश और विनय सिंह आरोपी अनिरुद्ध चौधरी के चचेरे भाई हैं। गांव गुरजा डेरिन निवासी हरि सिंह का कहना है कि उसकी चार दुकानों को हापुड़ निवासी अनिरुद्ध चौधरी नामक व्यक्ति ने करीब चार वर्ष पहले अस्पताल संचालन के लिए किराये पर लिया था। दुकान का किराया 44 हजार रुपये प्रतिमाह था। वहीं बिजली बिल का भुगतान अलग से करना था। आरोपी की ओर से श्री बालाजी हॉस्पिटल के नाम से इसका संचालन किया जा रहा था। मगर बीते एक वर्ष से आरोपी किरायेदार ने न तो किराया दिया और न ही चार वर्षों का बिजली बिल चुकाया था। इसका बिल लगभग 4.70 लाख रुपये है। पिछले नवंबर से आरोपी से किराये को लेकर ज्यादा विवाद होने लगा था। इसके बाद दुकान में चलने वाले अस्पताल को खाली करा लिया था।
13 जनवरी 2026 को दुकानों को खाली करने के लिए कहने पर आरोपी ने 4.70 लाख रुपये का चेक दिया और मार्च के बाद जमा करने को कहा था। इसी बीच आरोपी अपने अधिकांश सामान और मशीनें दुकानों से निकालकर ले गया, जबकि कुछ सामान वहीं रह गया। तय समय पर बकाया भुगतान न होने पर 27 फरवरी को दुकानों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद 5 मार्च को जब उसने किराया मांगा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 10 मार्च की रात करीब 2:30 बजे दुकानों में अचानक आग लग गई थी। जांच अधिकारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले में मुख्य आरोपी अनिरुद्ध चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी के चचेरे भाई हापुड़ निवासी अंकुश और विनय सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने चचेरे भाईयों की मदद से दुकान में आग लगाई थी।
Trending Videos