सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ACs, refrigerators and coolers have become more expensive, plastic prices have increased the cost.

Noida News: महंगे हुए एसी, फ्रिज और कूलर, प्लास्टिक की कीमतों ने बढ़ाई लागत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
ACs, refrigerators and coolers have become more expensive, plastic prices have increased the cost.
विज्ञापन
फोटो ----
Trending Videos


-व्यापारियों की चिंता - युद्ध खिंचा तो व्यापार में होगा घाटा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन इस बार इससे राहत देने वाले उपकरण लोगों की जेब पर भारी पड़ सकते हैं। बीते साल के मुकाबले इस साल एसी और फ्रिज की कीमतें करीब पांच से 12 प्रतिशत, जबकि कूलर के दामों में आठ से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कारण, वैश्विक उथल पुथल है, जिस कारण प्लास्टिक के दाम बढ़ने से इन उपकरणों की लागतों में भी इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। प्लास्टिक से जु़ड़े कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक उथल पुथल के बीच कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से पीवीसी के उत्पाद बनाने की लागत बढ़ी है। ऐसे में प्लास्टिक के पाइप से लेकर दरवाजे, मेज, कुर्सियां व अन्य उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। इसके अलावा पेंट कारोबार भी प्रभावित हुआ है।


सेक्टर-18, 50, 5, 31, 12-22, 8, 10 के बाजारों के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों का कहना है कि एसी और कूलर जैसे उत्पादों में प्लास्टिक का अधिक उपयोग होता है। बीते कुछ महीनों में प्लास्टिक कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। व्यापारियों के अनुसार, यह स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। आगामी महीनों में गर्मी बढ़ते ही इन उत्पादों के दाम और तेजी से बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नहीं मिल रहा स्टॉक, जो आ रहा वह पहले से ही महंगा
व्यापारी सुशील कुमार जैन के मुताबिक, युद्ध के चलते घरेलू बाजार में स्टॉक की कमी आई है। ऑर्डर लगे हैं, लेकिन स्टॉक नहीं मिल रहा है। जो थोड़ा बहुत मिल भी रहा है, वह पहले से ही महंगा है। इसके चलते अब एसी फ्रिज, इनवर्टर, कूलर, सीलिंग फैन समेत दूसरे उपकरण महंगे हुए हैं।

---
एसी-फ्रिज महंगे हुए हैं। हालांकि ऑफर के जरिए बिक्री बढ़ाने पर फोकस है। - नीरज महेश्वरी, व्यापारी, सेक्टर-18
युद्ध ऐसे ही चला तो अगले महीने से इलेक्ट्रिक उपकरणों के दाम और भी बढ़ेंगे और ग्राहक घटेंगे। -राम अवतार सिंह, व्यापारी सेक्टर-5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed