सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   action should be taken regarding irregularitie at Ram Mandir

Noida News: राम मंदिर में वित्तीय गड़बड़ी पर हो सख्त कार्रवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
action should be taken regarding irregularitie at Ram Mandir
विज्ञापन
फोटो:

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को अयोध्या मंदिर से दान की राशि चोरी होने और भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर वे सड़कों पर उतरेंगे। जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए मेहनत की कमाई दान में दी है। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोप की जांच होनी जरूरी है। जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया ने कहा कि कांग्रेस दान राशि और जन विश्वास से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही की पक्षधर है। अगर लगाए गए आरोप निराधार हैं तो जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। इस मौके पर महाराज सिंह नागर, मोहित भाटी एडवोकेट, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण भाटी, गौतम सिंह, कपिल भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed