{"_id":"69aed90e5f4d6a908f0df44b","slug":"airlines-have-been-instructed-to-prepare-schedules-allowing-passengers-to-buy-tickets-early-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89565-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरलाइंस कंपनियों को शेड्यूल बनाने के निर्देश, जल्दी टिकट खरीद सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरलाइंस कंपनियों को शेड्यूल बनाने के निर्देश, जल्दी टिकट खरीद सकेंगे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने दी जानकारी, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर के सवाल
नंबर
45 दिनों में शुरू होंगी उड़ानें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 45 दिनों में यात्री उड़ानें शुरू हो जाएंगीं। इसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों से फ्लाइट शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शेड्यूल के तैयार होने के बाद कंपनियां टिकट की बुकिंग भी शुरू कर सकेंगीं। इस बीच नोएडा एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन के राममोहन नायडू ने यह जानकारी राज्यसभा में दी। उन्होंने जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने के संकेत दिए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर के नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान कब से शुरू होने के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गहन जांच और विमर्श के बाद महानिदेशक नागरिक उड्डयन से मिलने वाले एयरोड्रम लाइसेंस को जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि उड़ान शुरू करने के लिए एयरलाइंस को अपने शेड्यूल जारी करने होंगे। इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों से बात हो गई है। शेड्यूल के फाइनल हाेने के बाद टिकट की यात्री टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरोड्रम लाइसेंस के बाद करीब 45 दिन से दो महीने तक का समय उड़ान शुरू होने में लगता है। प्रधानमंत्री जल्दी ही इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन भव्य होगा। नोएडा एयरपोर्ट महत्वपूर्ण है। राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने भी केंद्रीय मंत्री के नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने के बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सौंपा लाइसेंस
सोमवार को नायल और यापल के अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू ने एयरोड्रम लाइसेंस की प्रति सौंपी। इस दौरान यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया, नायल की सीओओ किरन जैन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीईओ का कहना है कि उद्घाटन की तारीख तय करने के लिए यूपी सरकार के संपर्क में बने हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से तारीख के लिए अनुमति मिलते ही तैयारियां और तेज कर दी जाएंगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नवरात्र की कोई भी तारीख प्रधानमंत्री कार्यालय से मिल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यमुना प्राधिकरण भी अपनी तैयारी कर रहा है।
Trending Videos