सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of asault

Noida News: अंतरजातीय विवाह मामले में पत्नी को ब्लैकमेल करने और पति से मारपीट का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
allegation of asault
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में अंतरजातीय विवाह के बाद एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित पति ने एक युवक पर पत्नी को ब्लैकमेल करने, घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
ग्रेटर नोएडा निवासी नितिन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में एक युवती से प्रेम विवाह किया था। यह विवाह अंतरजातीय विवाह होने के कारण पत्नी के परिवार के लोग इससे नाराज थे। उस समय जान-माल के खतरे को देखते हुए उन्होंने उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी। वर्तमान में उनके दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें एक की उम्र चार वर्ष और दूसरे की करीब 20 माह है। पिछले पांच वर्षों से जम्मू-कश्मीर में एक निजी कंपनी में रेलवे टनल प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी का एक परिचित रिश्तेदार अभिषेक सिसोदिया लगातार उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करता रहा है। वह परिवार को बर्बाद करने, घर से उठवाने, जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। इसी दबाव में आकर उनकी पत्नी 14 सितंबर 2025 को घर छोड़कर अज्ञात स्थान पर चली गई और बच्चों को भी अपने साथ ले गई। 2 अक्तूबर 2025 को अभिषेक सिसोदिया पीड़ित के घर में जबरन घुस आया। उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed