सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of mis behaviour

Noida News: कार की टक्कर के बाद महिला से अभद्रता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
allegation of mis behaviour
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ टक्कर मारने और उसकी पत्नी को घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रशांत चौधरी का कहना है कि उनकी पत्नी हेमलता चौधरी बुधवार को अपनी कार से अस्पताल जा रही थीं। उनके साथ उनका बच्चा भी था। मदरहुड अस्पताल के पास एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हेमलता चौधरी वाहन चालक से बातचीत करने के लिए कार से उतरीं। इसी दौरान जब उन्होंने दूसरी गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास किया तो चालक ने अचानक कार का दरवाजा बंद कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed