सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of encroachment on the society's plot

Noida News: सोसाइटी के प्लॉट पर अतिक्रमण का लगाया आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment on the society's plot
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेपी ग्रींस सोसाइटी में प्लॉट पर अतिक्रमण और निर्माण कार्य में बाधा के आरोप लगे हैं। प्लॉट मालिक ने पड़ोसी विला मालिकों और सोसाइटी के पदाधिकारियों पर साजिश कर अतिक्रमण करने व कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में सत्येंद्र नारायण द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने 2020 में स्पोर्ट्स विला-11ए खरीदा था। द्विवेदी के अनुसार 18 जनवरी 2024 को प्राधिकरण से भवन योजना की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि पड़ोसी विला के मालिक सुनील शर्मा और मंजू शर्मा ने बेसमेंट स्तर पर उनकी जमीन के हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया है। दोनों पड़ोसी जेपी एसोसिएट्स में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। आरोप है कि संजीव शेखर, केसी बत्रा और मुकेश चोपड़ा भी निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास करते हैं। आरोप है कि 10 फरवरी को कर्मी नवीन उप्रेती के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed