सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambulance service to be on high alert on Holi

Noida News: होली पर हाई अलर्ट पर रहेगी एंबुलेंस सेवा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Ambulance service to be on high alert on Holi
विज्ञापन
नोएडा। होली के दौरान जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर डायल करने की अपील की है। उनका दावा है कि डायल करते ही कुछ ही देर में मदद के लिए एंबुलेंस पहुंच जाएगी। एहतियात के तौर पर होली पर एंबुलेंस दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार चौधरी एवं आरएम निहाल रजा ने बताया कि होली को लेकर दिशा निर्देश जारी हो गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे और पूरे सप्ताह निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। इससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह सेवा सभी के लिए फ्री है। ब्यूरो
Trending Videos

महिलाओं और बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस
शेखर कुमार चौधरी ने बताया कि त्योहार के दौरान गर्भवती और 2 साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिले में 108 सेवा की 14 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 17 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने एंबुलेंस 102 या 108 पर कॉल करके निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article