सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Musical protest... For two hours, people explained the importance of the park through songs.

Noida News: संगीतमयी विरोध... दो घंटे तक गीतों से पार्क का महत्व समझाते रहे लोग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Musical protest... For two hours, people explained the importance of the park through songs.
विज्ञापन
सेक्टर-15-ए स्थित वृंदावन पार्क में प्रस्तावित धार्मिक स्थल का मामला-
Trending Videos

फोटो ---

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर 15-ए स्थित वृंदावन पार्क में धार्मिक स्थल बनाने के विरोध में मंगलवार को लोगों ने संगीतमयी विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में लोग हाथों में पोस्टर और पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिए गीत-संगीत के जरिए पार्क का महत्व बताते रहे।
मीडिया प्रभारी चंद्रलेखा रॉय ने कहा कि वृक्षों से आच्छादित यह हरा-भरा पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए न सिर्फ मॉर्निंग वॉक और व्यायाम का स्थान है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पार्क की जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने की योजना पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय निवासियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से प्रस्तावित निर्माण को तत्काल रद्द करने की मांग की। बता दें, बीते करीब एक साल से निवासी पार्क में धार्मिक स्थल बनने का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में दायर याचिका पर 16 मार्च को हाइकोर्ट में सुनवाई है, जहां नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी जरूरी कागजों को न्यायालय के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed