{"_id":"6a6b3031fa1a8b213104806d","slug":"amity-amity-scientist-noida-news-c-1-1-noi1125-4557389-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वैज्ञानिक डॉ हर्षा खरकवाल को मिला चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वैज्ञानिक डॉ हर्षा खरकवाल को मिला चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान
विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉक्टर हर्ष खरकवाल को मिला चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक डॉ हर्षा खरकवाल को मिला चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की ओर से एमिटी विश्वविद्यालय की वरिष्ठ वैज्ञानिक व एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइटोकेमिस्ट्री एंड फाइटोमेडिसिन की निदेशक डॉ हर्षा खरकवाल को चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान दिया गया। इसके साथ ही उन्हें अपने नाम के साथ चार्टर्ड केमिस्ट उपाधि का उपयोग करने की आधिकारिक अनुमति भी प्रदान की गई है।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला ने डॉ हर्षा खरकवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री जैसी प्रसिद्ध पेशेवर संस्था की ओर से प्रदान किया जाने वाला चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान अकादमिक व वैज्ञानिक जगत में अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है। यह किसी वैज्ञानिक की उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता, अनुसंधान क्षमता और शिक्षण में उत्कृष्टता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि डॉ हर्षा खरकवाल ने अपने वैज्ञानिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण अनुसंधान किए हैं, जिनमें से कई का पेटेंट प्राप्त हो चुका है। इस अवसर पर डॉ हर्षा खरकवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान की प्रेरणा, मार्गदर्शन और एमिटी की शोध संस्कृति का भी प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
------------------
नेहा शर्मा