{"_id":"69d512022ae1aece0600ee41","slug":"an-old-man-was-shot-due-to-a-feud-the-main-accused-was-arrested-in-an-encounter-noida-news-c-491-1-gnd1001-5730-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रंजिश में वृद्ध को मारी थी गोली, मुठभेड़ में मुख्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रंजिश में वृद्ध को मारी थी गोली, मुठभेड़ में मुख्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- अट्टा फतेहपुर गांव की घटना, घायल का इलाज जारी, गर्दन में फंस गई थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अट्टा फतेहपुर गांव में रंजिश के चलते पड़ोसी वृद्ध को गोली मारने वाले मुख्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।
अट्टा फतेहपुर गांव में सोमवार को बुजुर्ग कासिम को खेत में काम करते वक्त गांव के ही लोगों ने रंजिशन गोली मार दी थी। गोली उनके नाक के नीचे लगते हुए गर्दन में फंस गई थी। घायल कासिम का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर कायदे आजम और उसके भाई सलमान, पिता शमशेर और जैद समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सोमवार देर रात पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कायदे आजम निवासी अट्टा फतेहपुर गांव को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का आरोपियों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos