{"_id":"6a6a28712304fc7dcf07f745","slug":"arguments-between-the-authority-and-the-police-regarding-the-filling-of-the-pit-where-avyan-lost-his-life-by-drowning-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101683-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिस गड्ढे में डूबने से अव्यान की जान गई उसे ढकने में प्राधिकरण व पुलिस का तर्क-वितर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिस गड्ढे में डूबने से अव्यान की जान गई उसे ढकने में प्राधिकरण व पुलिस का तर्क-वितर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से जरूरी लिखित अनुमति नहीं मिली : प्राधिकरण
प्राधिकरण को किसी अनुमति की जरूरत नहीं : पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसाइटी में शनिवार शाम जिस गड्ढे में डूबने से छह साल के अव्यान की मौत हुई वह अब भी खुला है। इससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है। पुलिस से लिखित में अनुमति नहीं मिलने की वजह से ग्रेनो प्राधिकरण भी इसे बंद करने से संकोच कर रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। ऐसे में जांच के बीच गड्ढे को पानी निकालकर बंद नहीं किया जा सकता है। इसके लिए अगर पुलिस पत्र भेजती है तभी इसे बंद किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण को किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें लिखित में कोई अनुमति चाहिए तो इसके लिए पत्र भेजें। उसका जवाब दे दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही गड्ढे को बैरिकेड कर दिया गया हो लेकिन बारिश के समय पार्किंग में पानी भर जा रहा है। ऐसे में किसी बच्चे के वहां उत्सुकतावश पहुंचने और कोई दूसरा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
प्राधिकरण का तर्क
प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच अधिकारी जब बताएंगे कि उनका काम पूरा हो गया है। उसके बाद ही गड्ढे को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस का कहना
एडीसीपी अभय मिश्र ने स्पष्ट कहा है कि जो साक्ष्य जुटाने थे। वह लिए जा चुके हैं। अब गड्ढे को बंद कराने का निर्णय प्राधिकरण अपने स्तर पर ले सकता है। कोई अनुमति चाहिए तो पत्र लिखकर ले लें।