सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As the mercury rose, the electricity department's system began to gasp.

Noida News: पारा चढ़ते ही हांफने लगा बिजली विभाग का सिस्टम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
As the mercury rose, the electricity department's system began to gasp.
विज्ञापन
फोटो....
Trending Videos

-तय शेड्यूल से ज्यादा हो रही बिजली कटौती, रात में लो-वोल्टेज से लोग परेशान
-बिजली कटौती से आमजनों और व्यापारियों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली विभाग का सिस्टम भी हांफने लगा है। दिन में कई-कई बार बिजली के कट लग रहे हैं और घंटों तक सप्लाई बंद हो रही है। दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर क्षेत्र में सप्लाई का शेड्यूल हर दिन 18 घंटे का है। विभागीय निर्देशों के अनुसार यहां हर दिन सुबह 3 घंटे और शाम को 3 घंटे बिजली कटौती की जाती है लेकिन इन दिनों तय शेड्यूल से ज्यादा कटौती होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रात में कई-कई बार बिजली कटौती होती रहती है, जिससे दिन में लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं रात में लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिसके कारण रात में पंखे और कूलर नहीं चल पाते हैं और नींद खराब होती है।
दिन में कई-कई बार बिजली कट रही है। दोपहर में बिजली कटने से गर्मी में परेशान होना पड़ता है। -आकाश
करीब तीन-चार दिन से बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। दिन में वोल्टेज की भी दिक्कत आ रही है। -प्रिंस
सुबह-शाम की कटौती का समय तय है। इसके अलावा भी बिजली कई बार आधे घंटे के लिए कट रही है।-विपिन
रात में कई बार लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। वोल्टेज डाउन से कूलर-पंखे ठीक से नहीं चल पाते हैं। -चिंटू
-------
क्षेत्र में तय शेड्यूल के अनुसार ही कटौती हो रही है। इसके अलावा पूरे समय बिजली सप्लाई की जा रही है। अगर किसी क्षेत्र में दिक्कत आ रही है तो इसे चेक कराया जाएगा। लोगों को बिल्कुल भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed