{"_id":"69e6666c638b009bcc0bb22b","slug":"e-rickshaw-and-auto-drivers-arbitrarily-increased-fares-grnoida-news-c-1-noi1095-4190528-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने मनमर्जी से बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने मनमर्जी से बढ़ाया किराया
विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों और लोगों में किराये को लेकर रोज हो रही नोकझोंक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑटो-ई रिक्शा चालक एक बार फिर मनमर्जी किराया वसूलने लगे हैं। इस कारण सवारी और चालकों के बीच नोकझोंक तक हो रही है। अतिरिक्त किराया वसूली के कारण सवारी काफी देर तक अन्य ऑटो और ई रिक्शा का इंतजार भी करते रहती हैं
जिन मार्गों पर किराया दस रुपये था अब उनका किराया बीस रुपये वसूला जा रहा है जो कि न सिर्फ सवारियों की सिरदर्दी बढ़ा रहा है बल्कि उनका समय भी जाया हो रहा है। बीते कुछ दिनों से चालकों के इस रवैये के कारण सवारियों की नोकझाेंक भी हो रही है। अभी तक सेक्टर-12 व 22 से सेक्टर-16 बीच का का किराया 10 रुपये थे। अब चालक बीस रुपये वसूल रहे हैं। ऐसे ही सेक्टर-62 से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के लिए भी तय किराया 10 रुपये है। चालकोंं ने किराये में मनमर्जी करते हुए बीस रुपये कर दिया है। इसपर सेक्टर 51 से बरौला टी प्वाइंट के लिए भी दस के बजाय बीस रुपये वसूले जा रहे हैं।
-- --
धूप में करना पड़ रहा इंतजार
ऑटो ई रिक्शा चालक अतिरिक्त किराया वसूल रहे हैं। जिस वजह से कई बार लोगों काे काफी इंतजार भी करना पड़ रहा है। किराये को लेकर नोकझोंक होने पर चालक इन्कार कर देते हैं और निकल जाते हैं। इस दौरान काफी इंतजार भरी दोपहरी में करना पड़ता है।
-- --
सेक्टर-110 से बरौला टी प्वाइंट के लिए दस रुपये लगते थे अब चालक बीस रुपये वसूल रहे हैं। -खुशी
ऑटो चालक अतिरिक्त किराया ले रहे हैं। थोड़ी दूर के लिए भी बीस रुपये देने पड़ते हैं।-अर्पित शर्मा
किराये के लिए नोकझोंक होती है। ई-रिक्शा वाले 10 रुपये में कहीं ले जाने को तैयार ही नहीं। -प्रशांत ठाकुर
अधिकतर चालक अतिरिक्त किराया वसूल रहे हैं। इससे हमारी दिक्कतें बढ़ गई हैं। -आशीष गंगवार
-- --
जो ऑटो चालक अतिरिक्त किराया वसूल रहे हैं। सवारी उनकी शिकायत कर सकते हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X