फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Assaulted for objecting to the use of abusive language.

Noida News: गाली देने का विरोध करने पर मारपीट

Mon, 03 Aug 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Assaulted for objecting to the use of abusive language.
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के सोरखा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सोरखा निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही तीन युवक मिले, जिन्होंने बिना किसी वजह के अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। जब विशाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
झगड़ा शांत कराने गई महिला के सिर में आए पांच टांके
नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी बेटी भी चोटिल हो गई। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलारपुर निवासी जयंती देवी के अनुसार, रविवार सुबह पड़ोस में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। वह विवाद खत्म कराने के लिए मौके पर पहुंचीं और इसी बात से नाराज होकर सुनहरी और उसकी मां मीरा देवी ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच टांके लगाने पड़े। आरोप है कि हमले के दौरान उनकी बेटी के हाथ के अंगूठे पर भी चोट पहुंचाई गई और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
सरकारी बोर्ड लगी कार की टक्कर से गर्भवती महिला घायल
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक गर्भवती महिला घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा निवासी शशि शुक्ला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी कार से भंगेल रोड होते हुए हाजीपुर की ओर जा रही थीं। महर्षि आश्रम के पास सामने से आ रही सफेद कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। कार पर सरकारी पहचान संबंधी बोर्ड लगा हुआ था। हादसे के समय उनकी गर्भवती भाभी भी वाहन में मौजूद थीं, जिन्हें चोट लगने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed