फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations underway to send proposal for the state's first double-decker elevated road

खुशखबर: प्रदेश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव भेजने की तैयारी, यहां बनेगा; हजारों वाहनों को लाभ

Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
सार

प्रदेश की पहली डबल डेकर रोड शाहबेरी से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक बनेगी। 900 करोड़ रुपये की यह रोड एक लाख से अधिक वाहन चालकों को सहूलियत देगी।

विज्ञापन
Preparations underway to send proposal for the state's first double-decker elevated road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

प्रदेश की पहली डबल डेकर रोड शाहबेरी से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक बनाई जानी है। एनएचएआई से इस एलीवेटेड रोड को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने से पहले ग्रेनो प्राधिकरण अपने बोर्ड से इसकी मंजूरी लेगा। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। बोर्ड से नए डिजाइन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इसके निर्माण की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, जीडीए और एनएचएआई इसका निर्माण संयुक्त रूप से करेंगे। एलीवेटेड सेक्शन के अलावा एप्रोच रोड का एक हिस्सा गाजियाबाद तो दूसरा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनाया जाना है। इससे 130 मीटर रोड से क्रासिंग रिपब्लिक होते हुए एनएच-9 सीधे जुड़ जाएगा। करीब 900 करोड़ रुपये इस परियोजना पर खर्च किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो डिजाइन प्रस्तावित किया गया है, उसमें तीन-तीन लेन की एलीवेटेड रोड डबल डेकर बनाई जाएंगी। इसमें एक तल पर आना और दूसरे तल से जाना वाहनों के लिए होगा। करीब 2.5 किमी लंबी इस प्रोजेक्ट में मौजूदा सड़क सर्विस लेन की तरह बनी रहेगी। सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि यह प्रदेश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगा। इसके बनने से करीब एक लाख से अधिक वाहन चालकों को सहूलियत होगी। यह रोड सिग्नल फ्री बनाई जानी है। इससे ग्रेनो वेस्ट होते हुए गाजियाबाद, मेरठ, दिल्ली और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के लिए सीधा रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed