फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute over asking for gutkha, shopkeeper shot with pistol

गुटखे के लिए खून-खराबा: दुकानदार को मारी गोली, पेट के निचले हिस्से को चीरती हुई आर-पार निकली, मच गई चीख-पुकार

Tue, 04 Aug 2026 10:05 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 04 Aug 2026 10:05 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक खेड़ी भनौता गांव निवासी उदय प्रताप (42) अपने घर के पास दुकान चलाते हैं। सोमवार को पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र फौजी उनकी दुकान पर गुटखा लेने पहुंचा था। गुटखा मांगने को लेकर दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
Dispute over asking for gutkha, shopkeeper shot with pistol
गुटखा मांगने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में सोमवार को गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी दुकानदार पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली दुकानदार के पेट के निचले हिस्से को छूते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खेड़ी भनौता गांव निवासी उदय प्रताप (42) अपने घर के पास दुकान चलाते हैं। सोमवार को पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र फौजी उनकी दुकान पर गुटखा लेने पहुंचा था। गुटखा मांगने को लेकर दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र फौजी आवेश में आ गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उदय प्रताप पर फायर कर दिया। गोली उदय प्रताप के पेट के निचले हिस्से में लगी और आर-पार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कराया। जांच में पेट के अंदर गोली नहीं मिली। साथ ही आंतरिक अंग भी सुरक्षित पाए गए। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई है।

घटना के संबंध में उदय प्रताप के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र फौजी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी के हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलाने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है। पुलिस का  मामले में की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed