{"_id":"6a7b18f18540b84994038cda","slug":"athletes-shine-with-silver-after-missing-out-on-gold-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102948-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोना हारकर चांदी से चमके खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोना हारकर चांदी से चमके खिलाड़ी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ओज़ोन स्केटिंग रिंक अलीगढ़ में आयोजित हुई 7वीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप 2026 ग्रेनो की टीम ने जीता सिल्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अलीगढ़ के ओजोन स्केटिंग रिंक में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित सातवीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप 2026 में गौतमबुद्ध नगर की टीम सोने से चूकी, लेकिन चांदी की चमक बिखेरकर जिले का नाम रोशन किया। टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, जहां इटावा की टीम के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
चरण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की ओर से 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टीम की कप्तानी चरण सिंह ने की, जबकि जय चौधरी उप-कप्तान रहे। टीम में शुभम, लोकनाथ, सौरभ यादव, निखिल, रविंद्र और रवि समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे। सभी खिलाड़ी शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही चरण सिंह की स्केटिंग अकादमी में अभ्यास करते हैं।
चैंपियनशिप के बाद अगले महीने राजस्थान में होने वाले फेडरेशन कप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल हुए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम के कप्तान चरण सिंह का चयन यूपी टीम में हुआ है। वह फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, चरण सिंह की अकादमी की खिलाड़ी और कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की छात्रा संभविता ने 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता।