फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: डराकर व मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों से ठग लिए 20 लाख

Tue, 11 Aug 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- बराैला निवासी शख्स से बेटे को रेप मामले में फंसाने का डर दिखाकर ऐंठ लिए 5 लाख
विज्ञापन

-शहर के तीन लोगों से 20 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने तीन लोगों को अलग-अलग तरीकों से झांसा देकर करीब 20.50 लाख रुपये की ठगी की है। अपराधियों ने दुष्कर्म के मामले, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा और ऑनलाइन नियंत्रण का डर दिखाकर पीड़ितों को निशाना बनाया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

बेटे को बचाने के नाम पर 5.20 लाख रुपये ठगे : सेक्टर-49 के बरौला निवासी 62 वर्षीय राजवीर सिंह के पास अज्ञात नंबरों से फोन आए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर धमकी दी और कहा, उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। बेटे को मामले से बचाने का दबाव बनाकर ठगों ने अलग-अलग खातों में 5.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


शेयर बाजार के नाम पर 8.48 लाख की चपत : सलारपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये करन सिंह और आलोक नाम के व्यक्तियों से हुई। आरोपियों ने एक ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश का झांसा दिया। पीड़ित ने किस्तों में कुल 8.48 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने ऐप बंद कर दिया और संपर्क तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3डिजिटल अरेस्ट कर ठगी : होशियारपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता को ठगों ने फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर झांसे में लिया। बैंक और यूपीआई की गोपनीय जानकारी हासिल करने के बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से कुल 6.79 लाख रुपये एक दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article