सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Awareness program on food safety and hygiene organized at JIMS.

Noida News: जिम्स में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Awareness program on food safety and hygiene organized at JIMS.
विज्ञापन
जिम्स में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा संवाद। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ‘ईट राइट कैंपस’ पहल के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य स्वच्छता पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं खाद्य सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह पहल जिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृज मोहन की अध्यक्षता वाली खाद्य सुरक्षा समिति द्वारा संचालित की जा रही है और क्रियान्वयन जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। डॉ. सुप्रकाश मंडल ने बताया कि अस्पताल और चिकित्सा संस्थानों में भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। सामुदायिक चिकित्सा विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉ. आयशा ने सुरक्षित खाद्य प्रबंधन और खाद्य तैयारी की प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed