{"_id":"69c29190ab8df84d940ecaf3","slug":"awareness-was-created-about-women-empowerment-by-organizing-a-scooty-rally-grnoida-news-c-1-noi1095-4085933-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण को लेकर किया जागरूक
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
नोएडा। मिशन शक्ति के तहत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मंगलवार को महिला पुलिस इकाई ने स्कूटी रैली निकाली। इसके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान स्वयं सिद्धा मोबाइल यूनिट, एंटी रोमियो स्क्वॉड, पीआरवी वाहन और पिंक बूथ की झांकियां भी निकाली गईं। यह रैली स्टेडियम से होते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ संवाद किया। महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।
Trending Videos
पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इस मौके पर यातायात पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, महिला सुरक्षा की प्रभारी डीसीपी अनुकृति शर्मा, एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह और एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।