{"_id":"6a15ab9550406b79a0026b0c","slug":"boxer-sonam-becomes-three-star-technical-officer-noida-news-c-23-1-lko1064-95836-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बॉक्सर सोनम बनीं तीन स्टार तकनीकी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बॉक्सर सोनम बनीं तीन स्टार तकनीकी अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो--
हापुड़ में आयोजित हुई रेफरी एवं जज परीक्षा में मिली सफलता, बढ़ाया जिले का बढ़ाया मान
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। हापुड़ में अप्रैल में आयोजित हुई रेफरी एवं जज सेमिनार परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में जिले की बॉक्सर और कोच सोनम ने सफलता हासिल की है। सोनम आगामी अंडर-19 यूथ पुरुष एवं महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन स्टार तकनीकी अधिकारी होंगी।
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से हापुड़ स्थित श्री मूलचंद त्यागी खेल परिसर उपैड़ा में 1 से 5 अप्रैल यह परीक्षा हुई थी। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि लंबे समय से बॉक्सिंग से जुड़ीं सोनम ने खिलाड़ी और कोच रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अब तकनीकी अधिकारी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाते हैं। फिलहाल सोनम सादोपुर गांव स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में बॉक्सरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहीं हैं। साथी बॉक्सिंग कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बॉक्सिंग समेत अन्य खेलों को नई दिशा मिल रही है।
-- -- -- -- -
परिवार, कोच और साथियों को दिया श्रेय
बॉक्सर और कोच सोनम ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और साथियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग केवल खेल नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का माध्यम है। उनका लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाना है।
विज्ञापन
Trending Videos