फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers expressed objection to the selection of representatives.

Noida News: खरीदारों ने प्रतिनिधियों के चयन पर जताई आपत्ति

Wed, 12 Aug 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buyers expressed objection to the selection of representatives.
ग्रेटर नोएडा (संवाद ) । सुपरटेक इको विलेज-1, इको विलेज-2 और इको विलेज-3 के खरीदारों ने प्रोजेक्ट-वाइज कोर कमेटी में प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। खरीदारों ने बुधवार को इस संबंध में अपेक्स कमेटी के चेयरमैन, एमिकस क्यूरी, एनबीसीसी समेत संबंधित अधिकारियों को ई-मेल भेजकर अपनी बात रखी है। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य एनबीसीसी या किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है। वह कमेटी में पारदर्शी और प्रभावी प्रतिनिधित्व चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 16 दिसंबर 2025 के आदेश के बाद कमेटी का गठन हुए करीब आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इको विलेज-1, 2 और 3 में भी निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर खरीदारों में चिंता बनी हुई है। अभिषेक कुमार ने बताया कि होमबायर्स किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed