फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Camps have been set up to welcome the devotees of Shiva.

Noida News: शिवभक्तों के स्वागत के लिए सज गए शिविर

Tue, 04 Aug 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Camps have been set up to welcome the devotees of Shiva.
कांवड़ यात्रा... शहर में जगह-जगह लगे भव्य शिविर, प्रशासन भी मुस्तैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। सावन मास में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए रबूपुरा क्षेत्र पूरी तरह तैयार हो चुका है। स्थानीय प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा और व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह भव्य शिविर बनकर तैयार हैं, जहां उनके ठहरने, भोजन, शुद्ध पेयजल, स्नान और प्राथमिक चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था की गई है। कांवड़ सेवा शिविर के आयोजक बबली सिंघल ने बताया कि रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव के पास एक विशाल शिविर शुरू किया जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर में विशेष रूप से कूलर और सीलिंग फैन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और आपातकालीन दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। यह मार्ग भाईपुर स्थित ऐतिहासिक नानकेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य रास्ता है। यहां हरिद्वार, गोमुख और अनूपशहर से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले हजारों कांवड़िये गुजरते हैं। शिविर की सुचारू व्यवस्था और कांवड़ियों की देखरेख के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
कांवड़ मार्गों पर ट्रांसफॉर्मर व खंभों को किया गया सुरक्षित
ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल ने कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों पर इंसुलेटेड पाइप लगाने का काम शुरू किया है। कंपनी ने 100 से अधिक खंभों और ट्रांसफॉर्मर को चिन्हित कर काम शुरू किया है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा चल रही है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर और खंभों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले 30 ट्रांसफॉर्मर की फेंसिंग व बैरिकेडिंग की गई हैं जबकि 185 नए अर्थिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। कंपनी ने ग्रेनो वेस्ट लिंक रोड, पुलिस लाइन, सूरजपुर, एलजी चौक, परी चौक-कासना रोड, कासना-सिरसा, सिरसा-खेरली हफीजपुर, सूरजपुर-तिलपता और दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान एनपीसीएल के 5 इंजीनियर्स की एक विशेष टीम भी तैनात रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed