{"_id":"69ef46400670c619e10ecb6e","slug":"car-caught-fire-after-coming-in-contact-with-electrical-wiring-in-noida-sector-121-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर 121 में खड़ी होंडा अमेज कार में लगी आग, धू-धूकर जली; कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर 121 में खड़ी होंडा अमेज कार में लगी आग, धू-धूकर जली; कोई जनहानि नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा सेक्टर 12 में बिजली की वायरिंग गिरने से कार में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नोएडा में सोमवार देर रात सेक्टर 121, घड़ी चौखंडी स्थित अजनारा होम्स के पास एक होंडा अमेज गाड़ी में आग लग गई। यह घटना करीब रात 12:18 बजे बाहर सड़क पर हुई।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तत्काल एक गाड़ी मौके पह पहुंची। वहां पहुंचने पर देखा गया कि आग एक होंडा अमेज गाड़ी नंबर DL1CZ6914 में लगी थी। यह गाड़ी पेट्रोल और सीएनजी मॉडल 2018 की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाड़ी बिजली के खंभे के पास खड़ी थी। आग लगने का मुख्य कारण बिजली की वायरिंग का गिरना बताया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
