सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child PGI's OPD will remain closed today and tomorrow, treatment will be done in emergency

Noida News: आज और कल बंद रहेगी चाइल्ड पीजीआई की ओपीडी, इमरजेंसी में होगा इलाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Child PGI's OPD will remain closed today and tomorrow, treatment will be done in emergency
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में आज खुली रहेगी ओपीडी, होली पर सिर्फ इमरजेंसी में होगा उपचार
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली के मौके पर सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में मंगलवार और बुधवार को ओपीडी बंद रहेगी। मरीजों का इलाज इमरजेंसी में होगा। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को खुली रहेगी जबकि बुधवार को सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा।

चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि होली की वजह संस्थान के डॉक्टर और स्टाफ को छुट्टी दी गई है। इस वजह से मंगलवार और बुधवार की ओपीडी बंद कर दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी में बच्चों का इलाज किया जाएगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों को कॉल पर बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा इमरजेंसी में सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट भी मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार से ओपीडी नियमानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। डॉ. एके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में बच्चों और बड़ों को बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। गीले रंगों का इस्तेमाल बहुत कम करें इससे सर्दी होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली खेलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

- होली पर तरह-तरह के रंग बाजार में मिलते हैं। इसमें कुछ रंग केमिकल युक्त भी होते हैं लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है और यह रंग शरीर को नुकसान कर सकते हैं। ऐसे में होली खेलने के लिए नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें।

-जिन मरीजों को सांस और अस्थमा की समस्या है उन्हें सूखे रंगों से दूर रहने की आवश्यकता होती है। सूखे रंगों से सांस और अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है।

- बच्चों को गीला रंग नहीं खेलने दें, क्योंकि अभी सर्दी जा रही है और गर्मी की शुरुआत हो रही है। ऐसे में गीला रंग खेलने से बच्चों को सर्दी हो सकती है और बुखार भी आ सकता है।
- यदि रंग आंख में पड़ जाए तो आंख को रगड़ें नहीं और पानी से अच्छी तरह धोएं। यदि हाथ से आंख को रगड़ देंगे तो रंग के केमिकल जा सकते हैं और रंग में मौजूद हल्के टुकड़े आंख को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आंख में जलन, लालिमा और खुजली की समस्या बढ़ सकती है।


इमरजेंसी नंबर पर ले सकते हैं मदद

चाइल्ड पीजीआई - 01202455552

जिला अस्पताल - 9266415010, 9718202631

----------

वान्या दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article