फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Class 12 student suicide after searching suicide methods on AI and Google In Greater Noida

Chatgpt से पूछा मरने का तरीका: JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, मौत से पहले गूगल पर ये खोज रहा था गौरव

Thu, 30 Jul 2026 07:16 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Jul 2026 07:16 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार छात्र मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और साथ ही जेईई परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। 

विज्ञापन
Class 12 student suicide after searching suicide methods on AI and Google In Greater Noida
छात्र ने दी जान - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 17 वर्षीय गौरव पटेल के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले छात्र ने अपने मोबाइल फोन पर एआई (चैटजीपीटी) और गूगल के माध्यम से आत्महत्या से संबंधित जानकारी खोजी थी। इसके अलावा उसकी निजी डायरी में भी पिछले कुछ दिनों से लिखे गए भावुक और तनाव से जुड़े नोट मिले हैं। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्र के इस कदम के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

जेईई परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था गौरव
पुलिस के अनुसार छात्र मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और साथ ही जेईई परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। मंगलवार को छात्र ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत सामान की जांच शुरू की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चैट जीपीटी पर तलाशा आत्महत्या का तरीका
जांच के दौरान मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में पता चला कि छात्र ने घटना से पहले चैटजीपीटी और गूगल पर आत्महत्या से जुड़े तरीकों की जानकारी तलाश की थी। वहीं उसकी डायरी में भी कुछ ऐसे भावुक संदेश और व्यक्तिगत विचार लिखे मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा था। फिलहाल किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

गौरव के साथियों से पूछताछ
पुलिस परिजनों और छात्र के परिचितों से पूछताछ कर रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह किन परिस्थितियों में मानसिक दबाव में था। मोबाइल फोन के डिजिटल डाटा, डायरी में दर्ज टिप्पणियों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का बयान
प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव का पंचानामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed