सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commercial flights from Noida International Airport began on Monday

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर आज से उड़ानें शुरू, लखनऊ से आई पहली फ्लाइट

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 15 Jun 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था।  प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था।

Commercial flights from Noida International Airport began on Monday
Noida International Airport - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें आज से शुरू गई हैं। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ्लाइट 6E-2278 पहुंची। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आई फ्लाइट यात्रियों को लेकर बंगलुरू के लिए रवाना हुई। वहीं, लखनऊ के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में जेवर विधायक किसान और कामगारों के साथ लखनऊ जा रहे हैं। जहां इन सभी की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी। सीएम से मुलाकात करने के बाद सभी किसान शाम को लखनऊ से फ्लाइट लेकर नोएडा लौट आएंगे। अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था।
विज्ञापन


11,200 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी। 

वर्ष 2021 में हुआ था शिलान्यास
एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी चार चरणों के पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed