सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commissionerate Police Passes the Test of Good Governance

Noida News: सुशासन की कसौटी पर खरी उतरी कमिश्नरेट पुलिस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Commissionerate Police Passes the Test of Good Governance
विज्ञापन
सुशासन की कसौटी पर खरी उतरी कमिश्नरेट पुलिस
Trending Videos

मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट सभी कमिश्नरेट में अव्वल
प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान, दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से होती है मॉनिटरिंग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्घ नगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में प्रथम स्थान मिला है। वहीं प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से पुलिस के कामों की समीक्षा की जाती है।
मार्च की रैंकिंग शनिवार को जारी की गई। गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट ने डायल 112 से लेकर अन्य कार्यों में बेहतर काम किया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को पीआरवी रेस्पांस टाइम, अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण से लेकर गुंडा एक्ट व अन्य की कार्रवाई में बेहतर रैंकिंग मिली है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं और इकाइयों की कार्रवाई के 52 बिंदुओं पर आकलन किया जाता है। इस बार ज्यादातर बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को ए और ए प्लस रैंकिंग मिली है। पुराने केस का निस्तारण करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया पर कार्रवाई करने और विभिन्न प्रकार के सत्यापन के लिए त्वरित कार्रवाई के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की रैंकिंग अव्वल रही है। डायल 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, कुल पंजीकृत शिकायतें एवं निस्तारण, 1090, अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी करने की कार्रवाई, आग लगने की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया, महिलाओं से संबंधित अपराधों में हुई कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी, गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्रवाई, गुंडा व एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के नागरिक सत्यापन अन्य बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्घ नगर का काम बेहतर रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि पुलिस आम लोगों को अधिक सुरक्षित और पुलिस व जनता के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed