{"_id":"69da7864196cb850190ed035","slug":"only-1720-school-buses-are-registered-309-are-yet-to-register-noida-news-c-1-noi1095-4152538-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 1720 स्कूली बसें ही पंजीकृत, 309 ने अब तक नहीं कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 1720 स्कूली बसें ही पंजीकृत, 309 ने अब तक नहीं कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बसों की निगरानी के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण अभियान जारी
-- --
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के दावे और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है। शासन के निर्देश पर स्कूल बसों की निगरानी के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन विभाग की धीमी कार्यप्रणाली के कारण कई स्कूली बसें अब भी इस दायरे से बाहर हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 2029 पंजीकृत स्कूल बसे हैं। इनमें से अब तक केवल 1720 स्कूली बसों का ही डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जा सका है। अब भी करीब 309 बस चालकों ने पंजीकरण नहीं कराया जबकि अभियान खत्म होने में केवल पांच दिन बचे हैं। इन बसों का भौतिक सत्यापन भी होना है।
इस पोर्टल का उद्देश्य स्कूली बसों का डिजिटल सत्यापन करना है, ताकि एक क्लिक पर बस की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी मिल सके। इसके जरिए रियल टाइम निगरानी संभव होगी और अनफिट वाहनों के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा।
Trending Videos