{"_id":"6a2aa6f518c4a2ee81041e39","slug":"congress-is-also-verifying-voter-lists-40-percent-of-the-work-is-complete-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97188-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांग्रेस भी कर रही मतदाता सूचियों का सत्यापन, 40 प्रतिशत काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांग्रेस भी कर रही मतदाता सूचियों का सत्यापन, 40 प्रतिशत काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- --
कांग्रेस भी कर रही मतदाता सूचियों का सत्यापन, 40 प्रतिशत काम पूरा
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बिसरख गांव स्थित पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। यहीं पर किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के लोकप्रिय जननायक राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों के सत्यापन कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्लॉक, बूथ, नगर और वार्ड स्तर पर मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जा रहा है। करीब 40 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क, मतदाता संवाद और संगठन विस्तार अभियान चलाने का आह्वान किया। मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया, महाराज सिंह नागर, हरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, दुष्यंत नगर, सतीश शर्मा, विजय नागर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।