सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   consumer forum

Noida News: 13 साल बाद मिला इंसाफ, चोरी हुए वाहन का बीमा क्लेम देने का आदेश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
consumer forum
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग

13 साल बाद मिला इंसाफ, चोरी हुए वाहन का बीमा क्लेम देने का आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। तेरह साल पहले चोरी हुए टाटा-407 वाहन के मामले में आखिरकार वाहन मालिक को इंसाफ मिल गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को 3.60 लाख रुपये ब्याज सहित 30 दिन में भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग ने साफ कहा कि बीमा कंपनी ने दावा निपटाने में लापरवाही बरती और यह सेवा में कमी का मामला है।
दनकौर कस्बे के प्रेमपूरी निवासी असलम खान का टाटा-407 पांच सितंबर 2013 को चोरी हो गया था। उसका वाहन नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से बीमा था। वाहन के चोरी होने के बाद उसने पुलिस और बीमा कंपनी को सूचना दी। पुलिस ने इसके वाहन की चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट भी न्यायालय में दाखिल हुई, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वाहन मालिक ने बीमा कंपनी के पास क्लेम के लिए सभी दस्तावेज जमा किए गए। कंपनी ने भुगतान से इंकार कर दिया। कंपनी का कहना था कि प्रीमियम का चेक बाउंस हो गया था, इसलिए बीमा पॉलिसी प्रभावी नहीं थी। कंपनी ने चोरी की घटना पर भी सवाल उठाए। क्लेम नहीं मिलने पर उसने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया गया। आयोग में सुनवाई के दौरान पाया कि जिस दिन वाहन चोरी हुआ। उस समय पुरानी बीमा पॉलिसी वैध थी। वाहन बीमा सुरक्षा के दायरे में था। आयोग ने माना कि बाद में जारी पॉलिसी का चेक बाउंस होना चोरी के समय लागू बीमा कवरेज को खत्म नहीं करता है। आयोग ने बीमा कंपनी को आदेश दिया है कि वह 30 दिन के भीतर वाहन मालिक को 3.60 लाख रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed