सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cradle wire broke during repair work at Sikka Karmik Greens Society

Noida News: सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी में मरम्मत कार्य के दौरान क्रैडल का तार टूटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Cradle wire broke during repair work at Sikka Karmik Greens Society
विज्ञापन
बाल-बाल बचा, फ्लैट की बालकनी में लगी ग्रिल से रस्सी बांधकर ऊपर खींचा गया
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी के एस्पायर टावर की मरम्मत के कार्य के दौरान क्रैडल का तार टूट गया। इससे कामगार को झटका लगा। क्रैडल तीन तारों पर लटका रहा। गनीमत रही कि वह नीचे नहीं गिरा। पास के फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से रस्सी बांधकर कामगार को ऊपर की ओर खींचा गया।

सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी में रखरखाव के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार को एस्पायर टावर में प्लास्टर का कार्य एक कामगार क्रैडल के माध्यम से कर रहा था। इसी दौरान क्रैडल का एक ओर से तार टूट गया। तीन तारों पर क्रैडल लटका गया। घबराया कामगार ने खुद को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पड़ोस के एक फ्लैट की बालकनी में ग्रिल से दूसरी रस्सी बांधकर कामगार को ऊपर खींचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो माह पूर्व भी हो चुकी है घटना
इसी सोसायटी में दो माह पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। यहां कार्य के दौरान क्रैडल का तार टूटने से कामगार बाल-बाल बचा था। उसके बाद भी प्रबंधन की ओर से सबक नहीं लिया गया। सिक्का ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि यह एक तकनीकी खराबी थी। क्रैडल का एक हिस्सा असंतुलित हो गया था लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। किसी को कोई चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित हैं और क्रैडल को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया। फोरमैन आकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed