{"_id":"698da0dc26fdc008370c2479","slug":"video-t-20-match-at-shaheed-vijay-singh-pathik-sports-complex-in-greater-noida-in-march-2026-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मार्च 2026 में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गूंजेगा टी-20 का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मार्च 2026 में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गूंजेगा टी-20 का रोमांच
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:13 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में मार्च 2026 में गौतमबुद्ध नगर के क्रिकेट प्रेमियों को चौके-छक्कों की बौछार और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिलने जा रहा है। ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी का अवसर इस बार भी जिले को मिला है। सभी मैच ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की देखरेख में खेले जाएंगे। आयोजन को लेकर स्टेडियम प्रशासन और बीएसएफ ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरी ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के तहत 01 से 06 मार्च तक क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की विजेता आठ टीमें 26 व 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा पहुंच सकती हैं। छह दिनों के भीतर कुल छह मुकाबले आयोजित होंगे। 01 मार्च को एक मैच, 02 मार्च को दो मैच, 03 मार्च को एक मैच, 05 और 06 मार्च को एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। 04 मार्च को विश्राम दिवस रहेगा। स्टेडियम प्रशासन ने पिच और आउटफील्ड को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास सत्र, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आठों टीमों के ठहरने की व्यवस्था बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी परिसरों में की जाएगी। वहीं, जिले के दर्शक मैचों का आनंद ले सके। उनके लिए निशुल्क एंट्री की व्यवस्था रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।