{"_id":"698d514d214836274a0a152f","slug":"video-cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-a-house-in-tohana-of-fatehabad-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में मकान से लाखों की नकदी और ज्वेलरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में मकान से लाखों की नकदी और ज्वेलरी चोरी
शहर के रतिया रोड स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए की नगदी, सोने चांदी के जेवर चुरा कर ले गए जिसकी सूचना शहर पुलिस को दे दी है और पुलिस टीम जांच में जुट गई है। मकान मालिक अश्वनी ने बताया कि परिवार के लोग नानी के घर गए हुए थे जब वह वापस आए तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा हुआ था।
उसने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से तीन लाख से अधिक का कैश, पांच तोले सोने के जेवरात व चांदी के गहने चुरा कर ले गए हैं। उसने बताया कि सामान सारा बिखरा हुआ था। उसने बताया कि उसकी बहन की पढ़ाई के लिए दो मार्च को दो लाख चालीस हजार रुपए फीस जमा करवानी थी लेकिन चोर उसके घर से चोरी करके ले गए हैं।
उसने पुलिस से मांग करते हुए आगे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि उसके चोरी किया सामान बरामद किया जा सके। इस दौरान बोबी गोयल, केशव बंसल राजेंद्र बल्ली ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए क्योंकि दिन दिहाड़े चोरी की वारदात जो रही है जिन पर लगाम लगाना बहुत जरूरी ही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।