Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Student electrocuted while heating water with immersion rod, hand severely burnt
{"_id":"698c963f7085b77a0a0953c5","slug":"laxmangarh-student-electrocuted-while-heating-water-severely-burns-hand-after-falling-into-boiling-vessel-alwar-news-c-1-1-noi1472-3940764-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई छात्रा, गंभीर रूप से झुलसा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई छात्रा, गंभीर रूप से झुलसा हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:57 AM IST
Link Copied
जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर में घरेलू काम के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय छात्रा अनियंत्रित होकर उबलते पानी के पात्र में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में छात्रा का हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, अलवर रैफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 18 वर्षीय नेहा साहू सुबह घर में काम कर रही थी। वह नहाने के लिए बिजली की रॉड से पानी गर्म कर रही थी। जैसे ही वह पानी जांचने के लिए बर्तन के पास पहुंची, अचानक उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि नेहा संतुलन खो बैठी और सीधे उबलते पानी के बर्तन पर गिर गई।
चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बिजली का स्विच बंद कर नेहा को पानी से बाहर निकाला। हादसे में उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया और वह दर्द से कराहने लगी। परिजन उसे तुरंत लक्ष्मणगढ़ के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, अलवर (सामान्य चिकित्सालय) रैफर कर दिया।
वर्तमान में नेहा साहू का उपचार अलवर के जिला अस्पताल में जारी है। बर्न वार्ड में तैनात डॉक्टरों के अनुसार छात्रा काफी झुलस गई है लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।