{"_id":"69f748f6e9f7128f78011362","slug":"create-fake-id-and-defaming-women-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93831-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी पर धमकी और सोशल मीडिया पर निजी फोटो-वीडियो अपलोड करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर पीड़िता की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि लखनावली निवासी सहनवाज सैफी द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोपी ने पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर कई फर्जी आईडी बनाकर उसकी निजी फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए हैं। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और उसे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने फोन और मैसेज के माध्यम से उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह भयभीत है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। तहरीर में पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में पीड़िता ने कई संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी का भी उल्लेख किया है। जिनके माध्यम से कथित तौर पर उसकी फोटो और वीडियो अपलोड किए गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos