15वीं मंजिल से गिरा चार साल का बच्चा: ग्रेनो में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते जा पहुंचा था खुली खिड़की के पास
15वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित ओमिक्रान-1 के लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए में 15 मंजिल से गिरकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कासना कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा भर मामले की जांच कर रही है। परिजन ने मामले में अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
खेलते-खेलते खुली खिड़की के पास जा पहुंचा बच्चा
जानकारी के अनुसार लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए टावर में कई फ्लैट्स में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बलिया निवासी अरुण अपनी पति और बच्चे के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिस वक्त वह काम पर थे। उस दौरान 15वीं मंजिल के एक फ्लैट की बलकनी से उनका चार वर्षीय पुत्र अंश नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि बालकनी के पास खिड़की में शीशा नहीं लगा था और सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। यही कारण था कि बच्चा खेलते-खेलते खुली खिड़की के पास पहुंचा और असंतुलित होकर सीधे नीचे गिर गया।
मौके पर ही हुई मौत
15वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि परिजन ने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओरसे बिल्डिंग को अधूरा ही हैंडओवर कर दिया है। फ्लैट्स में खिड़की-दरवाजे, रेलिंग जैसे बुनियादी सुरक्षा इंतजाम पूरे नहीं हैं। कई बार शिकायत के बाद भी काम पूरा नहीं कराया गया। निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों और बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।