सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh Police arrested accused in betting case from Hyderabad

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खुलासा: हैदराबाद से 13 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन का मिला रिकॉर्ड

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 07:22 PM IST
Chhattisgarh Police arrested accused in betting case from Hyderabad
दुर्ग में छावनी थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन सट्टे का संचालन करने वाले 13 आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दुर्ग, भिलाई और भोपाल के रहने वाले हैं। इस मामले का मुख्य आरोपी कुणाल वर्मा सभी आरोपियों को पेमेंट बेस पर अपने साथ लेकर गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, नगदी समेत करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का लेखा-जोखा बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

छावनी थाना पुलिस को केंद्रीय गृह मंत्रालय से म्यूल अकाउंट के माध्यम से अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ढांचा भवन कुरूद निवासी कुणाल वर्मा 25 हजार रुपये में बैंक खाते खरीदता था। वह पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड और चेकबुक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त रकम का लेनदेन, डिपॉजिट और विड्रॉल करता था। कुणाल ‘Sat Sport’ नाम से ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन कर रहा था।

आरोपी कुणाल की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विक्की साहू, अभिषेक भारती, गुफरान खान, राजकुमार पासवान, तुलेश्वर साहू, जेद खान, के श्रीनु, शेख सद्दाम, विकास निषाद, विकास राय, रोहित चौहान, कुणाल वर्मा और प्रतीक पटेल को ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन, 23 बैंक पासबुक, 107 एटीएम कार्ड, 20 सिम कार्ड और 2 लाख 57 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। गिरफ्तार 13 युवकों ने पूछताछ में म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध लेनदेन करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस जांच में जब्त खातों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी कुणाल वर्मा ऑनलाइन आईपीएल सट्टा एप का संचालन कर रहा था। वह पैसे का लालच देकर युवकों को इस नेटवर्क में शामिल करता था। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। जिले में करीब 2 हजार म्यूल अकाउंट की जानकारी मिली है, जिनमें से अब तक 900 मामलों में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

18 May 2026

रायबरेली के लालगंज में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

18 May 2026

गोंडा में अधिमास के पहले सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु

18 May 2026

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

18 May 2026

VIDEO: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सख्ती...नेताओं की लगेगी डिजिटल हाजिरी, रात में हुए गायब; तो मानी जाएगी अनुपस्थिति

18 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: यदि आपके बच्चे को भी है मोबाइल की लत, तो उसकी लंबाई रह जाएगी कम; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

18 May 2026

VIDEO: मोबाइल-लैपटॉप का बढ़ता खतरा...हर तीसरे व्यक्ति में गर्दन-कमर दर्द, बच्चों की लंबाई रह जाएगी कम

18 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: पांटून पुल फेल... दयालबाग से पोइया घाट के बीच बनेगा पक्का पुल

18 May 2026

VIDEO: युवाओं में बढ़ रहा लकवा का खतरा.. तनाव, बीपी और खराब लाइफस्टाइल बन रही बड़ी वजह, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

18 May 2026

VIDEO: विवि में 55 विषय में पीएचडी, जल्द करें आवेदन

18 May 2026

VIDEO: विश्वविद्यालय की नई प्रवेश नियमावली छात्र विरोधी, मंत्री से शिकायत

18 May 2026

VIDEO: जेईई एडवांस्ड 2026...भौतिकी और गणित ने छुड़ाए पसीने, केमिस्ट्री रही आसान; पहले से कठिन था पेपर

18 May 2026

VIDEO: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में मौत से खेल रहे बच्चे, पुलिस की सख्ती के दावों की खुली पोल

18 May 2026

VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय खंदौली में खामियां, बरौली अहीर की व्यवस्था मिली ठीक

18 May 2026

VIDEO: आगरा में अधिवक्ताओं का हंगामा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

18 May 2026

अमर उजाला संवादः नवजोत सिंह सिद्धू बोले- जीवन में दया का पात्र नहीं बनना चाहिए, डटकर समस्याओं का सामना करें

18 May 2026

अमर उजाला संवादः नवजोत सिंह सिद्धू बोले- जीवन में डर की जगह न हो, वर्तमान में जिएं

18 May 2026

VIDEO: पंचायत चुनाव को लेकर प्रदर्शन, कहा- चुनाव न होने पर प्रधानों को ही मिले ताकत

18 May 2026

VIDEO: पंचायत चुनाव व ईवीएम व्यवस्था को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेसवार्ता

18 May 2026

अयोध्या में रैली निकालकर हाइपरटेंशन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

18 May 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 43°C पार पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट

Meerut: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

18 May 2026

Meerut: सीडीओ नूपुर गोयल ने सराफा व्यापारियों के साथ की बैठक, बाजार की समस्याओं पर हुई चर्चा

18 May 2026

Baghpat: सपा प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग, ब्राह्मण और विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

18 May 2026

Video: दोहरे सुरक्षा घेरे में नगर निगम की ईवीएम; सीसीटीवी से लाइव निगरानी, 31 को होगी मतगणना

18 May 2026

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बस्तर के नए अध्याय की शुरुआत, जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

18 May 2026

अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और सात पिस्ताैल के साथ एक गिरफ्तार

18 May 2026

Video: चुनावी शोर में गूंजी मौन प्रार्थना: जब तक मां की जीत का एलान नहीं हुआ, हाथ जोड़े मतगणना केंद्र के बाहर खड़ी रही बेटी वैष्णवी

18 May 2026

VIDEO: 69000 शिक्षा भर्ती अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर रेंगते हुए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे

18 May 2026

नकली दूध व पनीर के खिलाफ दोधी यूनियन का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर सड़क पर बहाया दूध

18 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed