{"_id":"6a0ac9f72b886632c9017d8c","slug":"video-defects-in-kasturba-vidyalaya-khandauli-arrangements-in-barauli-ahir-found-to-be-fine-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय खंदौली में खामियां, बरौली अहीर की व्यवस्था मिली ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय खंदौली में खामियां, बरौली अहीर की व्यवस्था मिली ठीक
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर खाना खाया और भोजन की गुणवत्ता परखी।
प्राचार्य ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खंदौली में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। छात्राओं के आवास की व्यवस्था भी बेहतर नहीं थी। इस पर उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। वहीं, बरौली अहीर में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने स्टाफ की सराहना की। प्राचार्य ने दोनों विद्यालयों के स्टाफ को निर्देश दिए कि छात्राओं को श्रेष्ठा योजना, अटल आवासीय विद्यालय समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाए। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय एवं लक्ष्मी शर्मा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।