सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhasma Aarti: Lord Mahakal Adorned with Crescent Moon and Rudraksha Mala

Ujjain News: चंद्रमा और रुद्राक्ष के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 07:43 AM IST
Bhasma Aarti: Lord Mahakal Adorned with Crescent Moon and Rudraksha Mala
धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार सुबह ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर बाबा श्री महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह होने से पहले ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और लंबी कतारों में लगकर बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

सुबह 4 बजे हुई विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह ठीक 4 बजे विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती की शुरुआत हुई। सबसे पहले वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

पंचामृत से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

पूजन के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य और अलौकिक श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया।

चंद्रमा और रुद्राक्ष की माला से सजा बाबा का दिव्य स्वरूप

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्रमा लगाया गया और उन्हें रुद्राक्ष की माला से अलंकृत किया गया। बाबा का यह दिव्य और आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यही वजह है कि देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन पहुंचते हैं।

शरद पूर्णिमा तक बदले समय पर होंगी आरतियां

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों के समय में किया गया बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तक जारी रहेगा।

आरती का समय
  • भस्म आरती : सुबह 4 बजे से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती : सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती : सुबह 10 बजे से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन : शाम 5 बजे से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती : शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक
  • शयन आरती : रात 10:30 बजे से 11 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour News: वोट है हमारी ताकत, मतदान प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी

17 May 2026

VIDEO : कस्टडी से भागे हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

17 May 2026

VIDEO : नेपाल से लौट रहे यात्रियों की कार कंबाइन मशीन से टकराई, चार की दर्दनाक मौत

17 May 2026

Meerut: श्री नारायण बद्रीनाथ व केदारनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा निकाली शोभायात्रा

17 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लखनऊ के ग्रुप ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

17 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: यादव विकास सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन

17 May 2026

VIDEO: छपरा एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में बॉक्स में बंद महिला का बिना सिर का शव, हाथ-पैर अलग पॉलीथीन में थे

17 May 2026
विज्ञापन

Damoh News: फर्जी एमबीबीएस की डिग्री के सहारे सरकारी अस्पतालों में कर रहे थे इलाज, अब तीन आरोपी हिरासत में

17 May 2026

VIDEO: नशे की हालत में हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

17 May 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर जिले के 280 अंशकालिक अनुदेशक हुए लाभांन्वित, एमएलसी ने डमी चेक देकर किया सम्मानित

17 May 2026

फरीदाबाद: जेईई एडवांस्ड परीक्षा देकर लौटे छात्र, केंद्रों पर रही हलचल

17 May 2026

VIDEO: नहीं दिखा बकरीद का चांद, अब 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

17 May 2026

दिल्ली: उत्तम नगर में बिजली के तारों का जाल बना मौत का फंदा, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

17 May 2026

फरीदाबाद की रजनी शर्मा ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

17 May 2026

हाथरस की बेटी व एक्ट्रेस त्विसा शर्मा को न्याय दिलाने को परिजन-रिश्तेदारों ने निकाला कैंडल मार्च

17 May 2026

फरीदाबाद: छह माह की बच्ची को इलाज के लिए भटकना पड़ा, परिजनों ने अस्पताल व्यवस्था पर उठाए सवाल

17 May 2026

ग्रेटर नोएडा: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर निकली शोभा यात्रा

17 May 2026

बच्चे को घुमाने निकली महिला, बाइक सवार लुटेरों ने छीनी सोने की चेन

17 May 2026

ज्योतिर्मठ: बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

17 May 2026

Karnaprayag: महंगाई, नीट पेपर लीक और पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला

17 May 2026

जांजगीर-चांपा: राधा-कृष्ण मंदिर का हुआ भूमि पूजन, शिक्षा मंत्री बोले- मंत्रोच्चार से होगी पढ़ाई की शुरुआत

17 May 2026

कैथल: तीन युवकों ने पिया कीटनाशक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो

17 May 2026

कानपुर: क्रूर चाची की कैद से आजाद हुए अनाथ मासूम, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

17 May 2026

Lakhimpur Kheri: दबंगों ने गन्ने की फसल जोती, किसान ने पुलिस को दी तहरीर

17 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पुलिस द्वारा टेंट हटाने पर महिलाओं ने समाप्त किया धरना, कहा-व्यापारियों की दो फाड़ राजनीति से उजड़ेंगे घर

17 May 2026

Rudraprayag: महंगाई और नीट पेपर मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

17 May 2026

जांजगीर-चांपा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल पंप के बाहर नारेबाजी; केंद्र सरकार पर साधा निशाना

17 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पुलिस ने धरना स्थल से हटाया टेंट, महिलाओं ने जताया विरोध, पुलिस से हुई नोंकझोंक

17 May 2026

लखनऊ: मामूली विवाद के बाद दारू ठेके पास युवक को मारी गई गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

17 May 2026

लखनऊ: मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल द्वारा ईदगाह ऐशबाग में देखा गया चांद

17 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed