{"_id":"6a0997a4353e44f45b05cafd","slug":"durg-murder-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4291949-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg: महिला को पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: महिला को पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे को हिरासत में लिया
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 05:00 PM IST
Link Copied
दुर्ग में जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा महिला से मारपीट कर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को मृतिका महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पूरा मामला शनिवार देर रात की बताई जा रही है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।
जेवरा सिरसा के रहने वाली सरस्वती पटेल 50 वर्षीय के रूप में पहचान हुई है। जो शारीरिक रूप से दिव्यांग थीं और अपने बेटे अश्वनी पटेल के साथ रहती थीं। महिला घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने हत्या करने के आशंका में मृतिका के बेटे को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।पुलिस ने मृतक महिला के बेटे को शक के आधार पर अभी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजकर विवेचना में जुटी हुई है। महिला के हत्या के मामले का जल्द का खुलास किया जाएगा।
लाठी डंडे से पीट पीटकर कर महिला की हत्या।- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।