{"_id":"6a0ac9fad4094d90e80e71dc","slug":"video-children-seen-bathing-in-yamuna-despite-ban-safety-concerns-rise-in-agra-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में मौत से खेल रहे बच्चे, पुलिस की सख्ती के दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में मौत से खेल रहे बच्चे, पुलिस की सख्ती के दावों की खुली पोल
आगरा। प्रशासन और पुलिस द्वारा यमुना नदी में नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को बेलनगंज स्थित स्ट्रेची ब्रिज के पास यमुना नदी में कई बच्चे बेखौफ होकर नहाते हुए नजर आए।
गर्मियों की शुरुआत होते ही नदी-घाटों पर हादसों का ग्राफ बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने यमुना के गहरे पानी और खतरनाक घाटों पर नहाने पर रोक लगा रखी है। जगह-जगह चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद सोमवार को स्ट्रेची ब्रिज के पास पुलिस के दावों की पोल खुलती नजर आई, जहां बिना किसी डर के बच्चे गहरे पानी में अठखेलियां कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण बच्चे और युवा यहां पहुंच जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।